राजकोट: गैस भरे गुब्बारों में हुआ ब्लास्ट, मची भगदड़, चार घायल
Rajkot News (राजकोट)। गुजरात के राजकोट शहर में क्रिसमस-डे की देर रात गैस से भरे गुब्बारों मे अचानक से ब्लास्ट हो गया। गुब्बारों में हुए ब्लास्ट से मौके पर भगदड़ मच गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक, राजकोट के सरदार नगर इलाके में मंगलवार को क्रिसमस मनाया जा रहा था। वहां एक महिला गैस से भरे गुब्बारे बेच रही थी। तभी गैस के गुब्बारों मे अचानक से ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से मौके पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुब्बारों में आग कैसे लगी, फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि, माना जा रहा है कि पास के इलेक्ट्रिक बोर्ड में गुब्बारे छू जाने से यह हादसा हुआ होगा। हादसे में घायल लोगों की हालत में सुधार है।












Click it and Unblock the Notifications