वाइब्रेंट समिट 2019 : 100 देशों से 35 हजार डेलीगेट्स के लिए गुजरात सरकार ने खरीदीं 200 बोलेरो गाड़ी

अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने वाइब्रेंट इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया है जिसमें समिट के लिये जो डेलिगेट्स आएंगें। उनके लिए सरकार ने नए वाहन खरीदे हैं, इन वाहनों का उपयोग पहले गुजरात के अतिथि करेंगे उसके बाद वो वाहन गुजरात पुलिस को दिए जाएंगे। सरकार ने डेलिगेट्स और अतिथि के लिये 200 वाहन खरीदे हैं। वाइब्रेंट समिट 18-20 जनवरी 2019 को होने जा रहा है। इस समिट में 35,000 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

200 bolero vehicles purchased for gujrat vibrant investors summit 2019

नए वाहन का उपयोग एयरपोर्ट एवं होटल से अतिथि को लाने और ले जाने के लिए किया जाएगा। गुजरात सरकार ऐसे वाहन 2015 की वाइब्रेंट समिट में भी खरीदे थे। वाइब्रेंट के बाद ये सब नए वाहन पुलिस प्रशासन को दिए जाएंगे, जिनकी मांग होगी। राज्य के प्रत्येक जिले में पुलिसकर्मियों को आवंटित किए जाने से पहले इन वाहनों का उपयोग शिखर सम्मेलन में कॉन्वॉय के रूप मे किया जाएगा। वाइब्रेंट समिट में 3,000 से अधिक पुलिस अफसर ड्यूटी करने वाले हैं। राज्य सरकार ने अतिथियों के लिए 200 नए बोलेरो वाहन खरीदे हैं। गुजरात एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट के सूत्रों ने कहा है कि इन वाहनों को अब गुजरात स्टेट ट्रांसपोर्ट में रखे गये हैं जिनको समिट के तीन दिन के दौरान उपयोग किया जाएगा।

समिट में भाग लेने वाले गणमान्य लोगों के लिए बोलेरो गाड़ी को कॉन्वॉय के रूप में लाया गया है। इसके अलावा, सरकार ने विदेशों से आने वाले राजनयिकों के लिए महंगी कारों का किराया भी तय किया है। इन वाहनों का इस्तेमाल एयरपोर्ट से महात्मा मंदिर तक और होटल से महात्मा मंदिर तक किया जाएगा। कॉन्वॉय के अलावा, सरकार को वाइब्रेंट समिट के लिए अधिक महंगी कारों जैसे ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज को किराए पर लेना पड़ता है। हालांकि, बोलेरो वाहन कॉन्वॉय के लिए है, इसे पुलिस द्वारा प्रबंधित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+