अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बढ़ सकती हैं रमन सरकार की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने मांगे सभी दस्तावेज

नई दिल्लीः अगस्ता वेस्टलैंड वीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को अगस्ता वेस्टलैंड की सभी ओरिजनल फाइलें मांगी हैं। बता दें हेलीकॉप्टर खरीद में रमन सिंह के बेटे पर आरोप लग रहे हैं। गुरुवार को कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार से पूछा कि सिर्फ अगस्ता हेलीकॉप्टर के लिए ही क्यों टेंडर जारी किए गए थे?

प्रशांत भूषण ने दायर की थी याचिका

प्रशांत भूषण ने दायर की थी याचिका

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में वरिष्‍ठ वकील प्रशांत भूषण ने याचिका दायर की थी। प्रशांत भूषण की ओर से आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इतालवी कंपनी अगस्ता-वेस्टलैंड से तय कीमत से ज़्यादा पैसे देकर हेलीकॉप्टर खरीदा। इतना ही नहीं इसके लिए कागजात को इस तरह से तैयार किया गया कि कोई दूसरी कंपनी प्रक्रिया में शामिल ही न हो पाए।

360 करोड़ रुपये की रिश्वत का हुआ था खुलासा

360 करोड़ रुपये की रिश्वत का हुआ था खुलासा

इस मामले में साल 2012 में भारतीय अधिकारियों को 360 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का खुलासा हुआ था। आरोप लगे थे कि नियमों में बदलाव करके हेलिकॉप्टरों की उड़ान क्षमता 6,000 से घटाकर 4,500 मीटर कर दी गई थी।

सीबीआई कर रही है जांच

सीबीआई कर रही है जांच

कई राज्यों में इस मामले की सीबीआई जांच चल रही है। छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और झारखंड में भी अगस्ता हेलिकॉप्टर खरीद में घोटाले के आरोप लग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+