COVID-19 की जांच कराने जा रही महिला ने दिया दो बच्चियों को जन्म, एक की सड़क पर तो दूसरी की अस्पताल में हुई डिलीवरी

आगरा। लॉकडाउन के बीच कोविड-19 की जांच कराने जिला अस्पताल जा रही एक महिला ने दो बच्चियों को जन्म दिया है। महिला की एक बच्ची की डिलीवरी सड़क पर ही हो गई, जबकि दूसरी बच्ची की डिलीवरी जिला अस्पताल में हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला और दोनों बच्चियां इस समय पूरी तरह से स्वस्थ हैं। फिलहाल, महिला को जिला अस्पताल में ही एडमिट रखा गया है और चिकित्सक जच्चा और बच्चा दोनों की देखरेख कर रहे हैं।

woman gave birth on road in agra

सड़क पर दिया एक बच्ची को जन्म

दरअसल, लोहामंडी इलाके की रहने वाली एक महिला प्रसव पीड़ा से ग्रसित कोविड-19 की जांच कराने जिला अस्पताल जा रही थी। रिक्शे में सवार गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा साईं की तकिया चौराहे पर हुई। प्रसव पीड़ा के कारण महिला रिक्शे से उतर गई और महिला ने सड़क पर ही एक बच्ची को जन्म दे दिया। सड़क पर डिलीवरी की खबर सुनते ही जिला अस्पताल के स्टाफ ने साईं की तकिया चौराहे की ओर दौड़ लगा दी और सड़क पर बच्ची को जन्म देने वाली महिला को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया।

अस्पताल में हुआ दूसरी बच्ची का जन्म

जिला अस्पताल में महिला का चेकअप चली रहा था कि प्रसव पीड़ा से ग्रसित इस महिला ने एक और बच्ची को जन्म दिया है। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला और दोनों बच्चियां इस समय पूरी तरह से स्वस्थ हैं। फिलहाल, महिला को जिला अस्पताल में ही एडमिट रखा गया है और चिकित्सक जच्चा और बच्चा दोनों की देखरेख कर रहे हैं। बता दें, आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नये मामले सामने आए हैं। इस तरह संक्रमित लोगों की संख्या 831 हो चुकी है। संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 682 हो गई है। वर्तमान में संक्रमण के 121 मामले हैं तो वहीं 28 की मौत हो चुकी है। जिलाधिकारी पीएन सिंह ने संक्रमण के नए मामलों की पुष्टि की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+