डॉक्टर पति का हनीमून पर खुला असली 'राज', सुनकर पत्नी के भी उड़ गए होश

आगरा। धूमधाम के साथ घर वालों ने अपनी बेटी की शादी एक डॉक्टर के साथ की। लेकिन जब वो दोनों हनीमून पर मनाली गए तो सब कुछ बदल गया। दरअसल, डॉक्टर पति ने हनीमून पर पत्नी को बताया कि वो (समलैंगिक) है। इसके बाद युवती के परिजनों ने आगरा जिले के महिला थाना में डॉक्टर पति के सहित एक दर्जन ससुरालीजनों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धारा के तहत महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इतना ही नहीं, युवती ने मनाली में पहाड़ी से धक्का देकर उसकी हत्या के प्रयास का भी आरोप लगाया है।

Wife returned from honeymoon filed FIR against husband

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगरा कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि वो एक शिक्षिका है। घर वालों ने उसकी शादी मई 2019 को अलीगढ़ रोड, हाथरस निवासी डॉक्टर युवक से की थी। युवती के अनुसार, शादी में 30 लाख रुपए खर्च किए थे। इससे भी ससुराली खुश नहीं थे। शादी के बाद इसको लेकर ताने मारते थे। दो दिन बाद पति कुल्लू मनाली हनीमून पर ले गया। यहां एक रिसॉर्ट में ठहराया।

पीड़ित युवती का आरोप है कि पति ने होटल में उसके साथ मारपीट की। घूमने के दौरान पहाड़ से गिराने की कोशिश की। वह बच गई। होटल में आने पर भी धमकियां दीं। इस दौरान पति ने बताया कि वह समलैंगिक है, शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसके साथ मारपीट की। मोबाइल तोड़ दिया। गला दबाने की कोशिश की। होटल कर्मचारियों ने उसको बचाया। सूचना पर मनाली पुलिस आ गई। वह कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती थी। जैसे-तैसे वहां मामला संभाला। पति के साथ लौट आई।

ससुराल आते ही पति ने फिर पीटा। ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। वह मायके आ गई। अगस्त 2019 में उसके घरवालों से दस लाख रुपए की मांग की गई। उसने पुलिस से शिकायत की। समझौते के लिए कई पंचायत हुईं। कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया। वह हर तारीख पर जाती। पति नहीं आता। महीनों निकल गए। पति आया तो कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। काउंसलिंग फेल हो गई। महिला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+