पत्नी का 1 मिनट 59 सेकेंड का अश्लील वीडियो बना किया वायरल, थाने पहुंची महिला
आगरा। यूपी के आगरा में एक पति की शर्मनाक हरकत सामने आई है। पुलिस के पास गुहार लगाने पहुंची महिला ने बताया कि उसके पति ने धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। यह वीडियो वह अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को दिखाता है। यही नहीं व्हॉट्सऐप पर भी लोगों को भेजता है।

1 मिनट 59 सेकेंड का अश्लील वीडियो वायरल
मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। यहां रहने वाली पीड़िता किसी और से नहीं बल्कि अपने ही पति से परेशान है। दरअसल, पीड़िता का विवाह 8 साल पहले ताजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुआ। महिला की ढाई साल की एक बच्ची भी है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने जूस में नशीले पदार्थ का सेवन करा दिया और उसके बाद में उसका अश्लील वीडियो बनाकर परिवार, दोस्त और कई व्हॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल कर दिया। 1 मिनट 59 सेकेंड की यह वीडियो आगरा शहर में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता नग्न अवस्था और बेहोशी की अवस्था में दिखाई दे रही है।
पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस
Recommended Video

पीड़िता ने पति के खिलाफ थाना ताजगंज पुलिस को अश्लील वीडियो बनाकर व्हॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल करने के साथ-साथ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर पर थाना ताजगंज पुलिस को सीओ सदर विकास जायसवाल ने निर्देश दिए हैं। इस मामले में पुलिस अब जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications