गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रंगरलियां मना रहा था पति, Camera ऑन करके कमरे में दाखिल हो गई पत्नी

आगरा, 22 सितंबर: ताजनगरी आगरा में एक शादीशुदा शख्स अपनी प्रेमिका के साथ होटल में रंगरलियां मना रहा था। तभी अचानक पत्नी वहां पहुंच गई। पत्नी और साले को देखकर शख्स की हालत खराब हो गई और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। अपने पति को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी अपना आपा खो बैठी और उसने होटल के कमरे में चप्पल से उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं प्रेमिका को भी जमकर पीटा। इस दौरान पति हाथ जोड़कर बार-बार माफी मांगता है। पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Recommended Video

    Wife Caught Husband With Woman: होटल में दूसरी महिला के साथ रोमांस पड़ा भारी | वनइंडिया हिंदी |*News
    16 साल की बेटी का पिता है शख्स

    16 साल की बेटी का पिता है शख्स

    जानकारी के मुताबिक, महिला के शादी को कई साल हो चुके हैं। दोनों की एक 16 साल की बेटी भी है। पति एक नर्सिंग होम में काम करता है। बताया जा रहा है कि पति का कई महिलाओं से अफेयर था, जिस वजह से पत्नी हमेशा परेशान रहती थी। वह ससुराल छोड़ मायके में रह रही थी, लेकिन इस दौरान वह पति पर नजर बनाए रखी थी। वह पति को रंगे हाथों पकड़ना चाहती थी। इसी बीच बीते सोमवार को उसे पता चला कि उसका पति थाना हरी पर्वत इलाके के एक होटल में है।

    होटल में प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला

    होटल में प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला

    जानकारी मिलते ही पत्नी अपने भाई के साथ होटल पहुंच गई और कमरे में घुसकर पति को उसकी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। आग-बबूला होकर पत्नी ने चप्पल उतारी और उसी से पति की पिटाई कर दी। पत्नी ने चप्पल से अपने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई की। होटल में कई घंटे तक इसी तरह से हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

    पति की पिटाई का वीडियो वायरल

    पति की पिटाई का वीडियो वायरल

    वायरल वीडियो में पत्नी चप्पलों से पति और उसकी प्रेमिका की पिटाई करती दिख रही है। इस दौरान पति हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन पत्नी उसकी पिटाई करती रही। पत्नी ने प्रेमिका के पति को भी बुलवाया, जिसके बाद 112 में कॉल करके पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+