'समलैंगिक पति ने सुहागरात पर जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध...', नामी बिजनेसमैन की बेटी ने पति पर लगाए आरोप

आगरा, 06 मार्च: ताजनगरी आगरा में एक बड़े बिजनेसमैन की बेटे पर उसकी पत्नी ने अप्राकृतिक सेक्स, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का ये भी आरोप है कि पति ने उसके अंतरंग संबंध के वीडियो भी बनाए हैं। महिला ने मुकदमे में कहा कि पति ने सुहागरात से ही उत्पीड़न शुरू कर दिया था। इसकेस बाद उसके साथ जबरन अननेचुरल संबंध बनाए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

7 मई 2021 को हुई थी शादी, पति पर समलैंगिक होने का आरोप

7 मई 2021 को हुई थी शादी, पति पर समलैंगिक होने का आरोप


मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र का है। जूता निर्यातक के बेटी की शादी पिछले साल 7 मई को हुई थी। खंदारी क्षेत्र में उसकी ससुराल पक्ष का भी जूते का बड़ा काम है। जूता कारोबारी के बेटे पर उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ अननेचुरल सेक्स करता है। उसके साथ मारपीट करता है। पत्नी ने कहा कि पति ने उसके साथ कई बार जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। बाद में पता चला कि उसके अपने बचपन के दोस्त से समलैंगिक संबंध हैं। विरोध करने पर सास-ससुर ने घर छोड़ने के लिए बोल दिया।

अंतरंग संबंध बनाते हुए वीडियो बनाया

अंतरंग संबंध बनाते हुए वीडियो बनाया

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 9 दिसंबर 2021 को पति की बर्थडे पार्टी थी। शराब पीने के बाद उससे मेरे साथ जमकर मारपीट की। जब उसने इस बारे में सास और ससुर को बताया तो उन्होंने उसे ही भला बुरा कहा। महिला ने बताया कि एक दिन पति ने अंतरंग संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसे पीटा। एक दिसंबर 2021 को विरोध करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि चार दिसंबर 2021 को पति उसे एक शादी समारोह में गोवा ले गया। वहां भी उसके साथ गलत व्यवहार किया। दिल्ली में अपने घर पर भी शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया। पति की पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हुई, लेकिन इलाज नहीं करा सकी। हालत बिगड़ने पर 3 जनवरी को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दिखाया। इसके बाद सास, ससुर ने किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस ने पति को BMW कार के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने पति को BMW कार के साथ किया गिरफ्तार

पति और ससुरालवालों के व्यवहार से आजित होकर पीड़िता दिल्ली में रहने लगी। इस दौरान दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को बीएमडब्ल्यू कार के साथ गिरफ्तार किया था। इस कार को भी आरोपी के साथ जब्त कर दाखिल कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि कार को रिलीज कराने के लिए कोर्ट से आदेश लेकर आना होगा। सीओ हरीपर्वत सत्य नारायण के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, जान से मारने की धमकी, अंतरंग पलों का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। पीड़िता ने सास-ससुर पर भी आरोप लगाए हैं। उनके संबंध में जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+