'पीछे हट जा यहां से...', आगरा में सांसद और इंस्पेक्टर के बीच तकरार का वीडियो वायरल

आगरा में सांसद राजकुमार चाहर और इंस्पेक्टर के बीच कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

आगरा में बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर और पुलिस इंस्पेक्टर क्राइम उत्तम चंद पटेल के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जहां बीजेपी सांसद इंस्पेक्टर को पीछे हटने को लेकर कहते नजर आ रहे हैं।

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा से कुछ दूरी पर पुलिस अधिकारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई। इस दौरान इंस्पेक्टर उत्तम चंद पटेल ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को वाहन ले जाने से रोक दिया।

MP rajkumar chahar and Inspector video viral

कार्यकर्ताओं ने ये बात फतेहपुर सीकरी लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर को बताई तो उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर से हटने के लिए कहा। वहीं, पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि आप जैसे लोग हमसे बदतमीजी करें क्या इसलिए हम यहां खड़े हैं।

पुलिस इंस्पेक्टर के रुख को देखते हुए सांसद ने इंस्पेक्टर से कह कि कौन सी पार्टी का कार्यकर्ता है तू? इस पर पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि मै कार्यकर्ता नहीं, पुलिस वाला हूं। सोशल मीडिया पर पुलिस और सांसद का 50 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Recommended Video

    'पीछे हट जा यहां से...', आगरा में सांसद और इंस्पेक्टर के बीच तकरार का वीडियो वायरल

    सांसद राजकुमार चाहर ने अपनी सफाई में कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह क आने में करीब 50 मिनट की देरी थी। वहीं, पुलिस अधिकारी आयोजन स्थल से 800 मीटर पहले ही रोक रहे थे। 800 मीटर कार्यकर्ता पैदल कहां चलते। ये बात पुलिस इंस्पेक्टर को नागवार गुजरी और वो मुझसे बहस करने लगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+