Video: मुस्लिम युवकों ने किया ऐसा काम, कान पकड़कर थाने में सरेआम मांगी माफी, जानें पूरा मामला
Video: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में थाने परिसर में माफी मांगते हुए मुस्लिम युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोगों के मन में यह सवाल हुआ कि आखिर क्या कारण है कि मुस्लिम युवक थाने में सरेआम माफी मांग रहे हैं।
दरअसल, यह पूरा मामला मोहर्रम के दिन का है। बताया जा रहा है कि बुधवार को मोहर्रम जुलूस निकाले जाते समय आगरा जनपद के फतेहपुर सीकरी कस्बे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में कुछ लोग फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

फिलिस्तीन की समर्थन में नारेबाजी करते हुए वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लिया। उसके बाद वीडियो के आधार पर जुलूस के दौरान नारेबाजी करने वाले युवकों की पहचान की गई।
पहचान के बाद पुलिस ने गुरुवार की देर रात तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उनसे जब पूछताछ की गई तो उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनसे गलती हो गई और उन्होंने गलती से फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी की थी।
उसके बाद सभी आरोपियों से सामूहिक रूप से कान पड़कर इस गलती के लिए माफी मंगवाई गई। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई थी और इस गलती के लिए वह माफी मांगते हैं। इस दौरान माफी मांग रहे युवकों का वीडियो भी बनाया गया।
अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक स्वीकार कर रहे हैं कि गलती से उन्होंने फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाए थे भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications