Video: दिन-दहाड़े बीच सड़क पर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, कैमरे में कैद हुई वारदात

Video:बीच सड़क पर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, कैमर में कैद हुई वारदात

आगरा। Property Dealer attack in Agra. उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल उठन लगे है। ताजनगरी आगरा में दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर( Property Dealer) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली वारदात का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यस्त सड़क पर दिन दहाड़े दो मोटरसाइकिल सवार एक शख्स पर गोलियां बरसाकर वहां से निकल जात हैं।

 Video: In Agra Property Dealer Shot Dead Point-Blank On Busy Road in Day Light

आगरा के व्यस्त सड़क पर दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने 50 साल के प्रॉपर्टी डीलर हरीश पचौरी को करीब से तीन गोलियां मारकर वहां से फरार हो गए । सड़क पर लोग आ जा रह थे, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। सरआम बाइक सवार एक शख्स की हत्या कर फरार हो गए और लोग सब अपनी आंखों से दखत रहे।

ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सड़क पर लोगों की भीड़ लगी थी, लेकिन किसी ने भी हरीश की मदद नहीं की। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार बदमाश हरीश पचौरी को रोककर कुछ कहता है, फिर बिल्कुल उसके पास से तीन गोलियां मारता है। हरीश फिर भी हिम्मत जुटाकर गोली वाले बदमाश को बाइक से गिराने में कामियाब हो जाते हैं, लेकिन वो चंद सेकेंड में ही जमीन पर गिर जाते हैं। हमलावर उनपर फिर से गोलियां बरसाता है और आसानी से वहां से फरार हो जाता है।

वहां कई लोग मौजूद थे। गाड़ियां आ-जा रही थी, लेकिन किसी ने भी हमलावरों को नहीं रोका। ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के 24 घंटे बीत जाने क बाद भी अब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+