UP: साहब! हर 10 मिनट में तंग करती है पत्नी, मेरा जीना मुश्किल है... पुलिस के पास पहुंचा परेशान पति

UP में पत्नी की हरकत से परेशान एक पति पुलिस के पास गया और पत्नी से समझाने की गुहार लगाई। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे हर 10 मिनट में वीडियो कॉल कर परेशान करती है, जिससे वह कोई काम नहीं कर पाता है।

Agra Whatsapp Video Call

UP के आगरा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आगरा में एक पति अपनी पत्नी के हरकतों से परेशान हो गया और पुलिस के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। पति द्वारा शिकायत करने के बाद परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दोनों को समझा कर वापस भेजा गया है। पत्नी के रवैए से परेशान पति और पत्नी के इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

8 माह पहले हुई थी दोनों की शादी

8 माह पहले हुई थी दोनों की शादी

रिपोर्ट के अनुसार आगरा जिले के सदर थाना अंतर्गत रहने वाली एक युवती की शादी सिकंदराबाद इलाके के रहने वाले एक युवक से करीब 8 माह पहले हुई थी। युवक बैंक मैनेजर के पद पर तैनात है। उसका आरोप है कि शादी के बाद सब कुछ ठीक रहा पति पत्नी में संबंध काफी मधुर थे, लेकिन समय गुजरता गया और दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा। पति द्वारा आरोप लगाया गया कि उसकी पत्नी 10 से 15 मिनट के अंतराल में उसे वीडियो कॉल करती है। वीडियो कॉल करने के बाद वह उसे काफी परेशान करती है। पत्नी द्वारा बार-बार वीडियो कॉल किए जाने के चलते वह अपना काम भी नहीं कर पा रहा है।

दिनभर जासूसी करती है पत्नी

दिनभर जासूसी करती है पत्नी

पति द्वारा यह भी बताया गया कि उसकी पत्नी फोन करने के बाद कभी पूछती है कि खाना खाए या नहीं खाए, चाय पिए या नहीं। इसके अलावा उसने यह भी कहा कि बार-बार वीडियो कॉल करने के बाद पत्नी द्वारा लोकेशन भी शेयर करने के लिए कहा जाता है। उसने कहा कि पत्नी की हरकतों से पता चलता है कि उसकी पत्नी उसकी जासूसी करती है। उसने यह भी बताया कि काम की अधिकता होने के चलते कभी-कभी उसे घर पहुंचने में देर हो जाता है तो पत्नी उसके लिए भी उसके साथ विवाद करने लगती है। यदि इसी तरह करना है तो वह उसके साथ आगे की जिंदगी नहीं गुजार सकता है। ऐसे में पति की शिकायत के बाद काउंसलर द्वारा पत्नी को भी थाने पर बुलाया गया। थाने पर पहुंचने के बाद पत्नी द्वारा जो बताया गया उसको सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

पत्नी ने पूछा- आखिर कहां करते हैं देर

पत्नी ने पूछा- आखिर कहां करते हैं देर

इस मामले में काउंसलर द्वारा जब पत्नी से पूछताछ की गई तो पत्नी ने बताया कि उसे शक है कि उसके पति का संबंध किसी दूसरी महिला से भी है। यदि ऐसी बात नहीं है तो अक्सर वह देर से घर क्यों वापस लौटते हैं। उसने यह भी कहा कि जब उसे लगता है कि वह घर से बाहर है और हो सकता है कि किसी दूसरी महिला के साथ रोमांस कर रहे हो ऐसे में वह फोन कर देती है। जब वह फोन नहीं उठाते तो वीडियो कॉल करती है। फिलहाल पति पत्नी को काउंसलर द्वारा काफी देर तक समझाया गया लेकिन मामले का हल नहीं निकला। हालांकि बाद में दोनों को समझा कर वापस भेज दिया गया और बाद में थाने पर बुलाया गया है।

Recommended Video

    होली की धूम: आगरा में देर रात तक हुआ होलिका दहन, उड़ा अबीर-गुलाल, बरसा रंग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+