UP News: पत्नी को नहीं हुआ बेटा तो पति ने उठाया ऐसा कदम, अब पुलिस कर रही तलाश, पूरा परिवार फरार
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या केवल इसलिए कर दी क्योंकि उसे बेटा नहीं पैदा हो रहा था। विवाहिता के घर वालों द्वारा यह आरोप दामाद के ऊपर लगाया गया है। मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
यह पूरा मामला आगरा जनपद के खंदौली थाना क्षेत्र के नगला रम्बला गांव का है। फिरोजाबाद के फुलाइची गांव की रहने वाली बेबी नामक एक युवती की शादी 12 साल पहले नगला रम्बला निवासी गौरी शंकर के साथ हुई थी। विवाहिता के परिजनों द्वारा बताया गया कि गौरी शंकर कपड़ा प्रेस करने का काम करता था।

मृतिका पिता द्वारा आरोप लगाया गया की शादी के बाद उनकी बेटी को कोई संतान नहीं हुई थी जिसके चलते उनका दामाद गौरी शंकर आए दिन उनकी बेटी को मारता पिता रहता था। कई बार उसे समझाया गया लेकिन वह नहीं माना।
मृतका के पिता द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि गौरी शंकर बेबी को मार कर दूसरी शादी करना चाहता था। ऐसे में उसने सोमवार को बच्चे की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद रात में ही उसकी लाश को नदी किनारे ले जाकर जला दिया।
पिता द्वारा बताया गया कि मंगलवार को सुबह में पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं मिला। उसके बाद नदी किनारे पहुंचे तो वहां पर लाश जलाई जाने का निशान था लेकिन राख तक नहीं बची थी।
मामले में पिता द्वारा पुलिस से लिखित शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि विवाहिता की हत्या के बाद उसके परिवार के लोग फरार हैं।












Click it and Unblock the Notifications