UP News: अपने बेटे के साथ सांप के बच्चे को भी लेकर अस्पताल पहुंचा पिता, लोग कर रहे तारीफ, जानें पूरा मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक पिता अपने बेटे के साथ ही सांप के एक बच्चे को पॉलिथीन में भरकर अस्पताल लेकर पहुंच गया। अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉक्टरों को उसने पॉलिथीन में रखे सांप के बच्चे को दिखाया।
अस्पताल पहुंचने के बाद पिता ने डॉक्टर से बताया कि उसे संभावना है कि उसके बेटे को सांप के बच्चे हैं डंस लिया है। डॉक्टर ने भी जांच पड़ताल की उसके बाद काफी देर तक उसे शख्स के बेटे को निगरानी में रखा। अब इस मामले का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

दरअसल, यह पूरा मामला आगरा जनपद के थाना ट्रांस यमुना कालिंदी बिहार क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले राजकिशोर राही ने बताया कि उनका बेटा सुबह में सो कर उठा तो उन्होंने देखा कि उनके बेटे के साथ एक सांप का बच्चा भी था।
ऐसे में उनको शक हुआ कि हमारे बच्चे को सांप के बच्चे ने काट लिया है। उसके बाद वह अपने बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए निकले तो उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों की मदद सेसांप के बच्चे को भी एक पॉलिथीन में भर लिया।
अपने बेटे के साथ ही सांप के बच्चे को भी लेकर वह जिला अस्पताल पहुंचे। उसके बाद सांप के बच्चे तथा शख्स के बेटे को देखने के बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल में ही 2 घंटे के लिए रोक लिया गया।
इस बारे में राजकिशोर राही द्वारा बताया गया कि हमें यह पूरा विश्वास नहीं है कि हमारे बेटे को सांप ने डंसा है लेकिन जीवन अमूल्य है ऐसे में शंका अवश्य अपने बेटे को अस्पताल में इलाज करने के लिए ले आए हैं। वहीं जिला अस्पताल में मौजूद अन्य मरीज और उनके परिजन पॉलिथीन में रखे सांप को देखते और मामले के बारे में जानकारी लेते नजर आए।
इस दौरान कुछ लोगों ने पिता की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे के साथ सांप के बच्चे को भी पॉलीथिन बैग में रखकर अस्पताल पहुंचाया। इससे बच्चे का समुचित इलाज हो सकेगा और सांप के बच्चे को भी सुरक्षित जगह पर छोड़ा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications