बारात देखने गई दो लड़कियां गहरे नाले में गिरी, दोनों की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में बुधवार को शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा में गहरे नाले में गिरने के चलते दो बालिकाओं की मौत हो गई। बालिकाओं की मौत होने से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों बालिकाएं बारात देखने गई थी इसी दौरान नाले में गिर गईं।

यह पूरी घटना आगरा जनपद के मलपुरा अंतर्गत धनौली गांव की है। बताया है कि बुधवार शाम गांव के रहने वाले शरीफ के घर के सामने से एक बारात निकल रही थी। बारात देखने के लिए शरीफ की 5 वर्षीय बेटी अल्फिशा और पड़ोस की रहने वाली निशा नामक दोनों बच्चियां बारात देखने के लिए चली गईं।

two-girls-who-went-to-watch-the-wedding-procession-fell-into-a-deep-drain-agra

बताया जा रहा है की बारात में काफी भीड़ थी इस दौरान बगल में स्थित नाले पर लोग चल रहे थे। दोनों बच्चियों भी नाले पर चढ़ गई और इसी दौरान नाले के स्लैब का हिस्सा टूट गया और दोनों बच्चियों नाले में गिर गईं। इस दौरान साथ में चल रहे हैं अन्य बच्चों ने देखा तो शोर मचाने लगे।

शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और नाले में गिरी दोनों बच्चियों को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन नहीं मिली। आधे घंटे बाद अल्फिशा मिली तो उसे लेकर लोग अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इधर दूसरी बच्ची निशा को खोजने के लिए लोगों ने जेसीबी बुलवाया और घटनास्थल से कुछ दूर पर लोगों ने जेसीबी से नाले को तुड़वा दिया और पानी निकालने के बाद निशा केशव को बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा के साथ ही पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए थे। अधिकारियों द्वारा बताया गया की घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+