Agra News: स्कूल गयी दो छात्राएं रहस्यमयी तरीके से हुईं गायब, पुलिस ने किया यह काम
Agra News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां सातवीं और दसवीं में पढ़ने वाली छात्राएं सुबह स्कूल तो गयी पर वो वापस लौट कर घर नहीं आई। परिजनों के तलाश करने के बाद भी जब लड़कियां नहीं मिली तो इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का है।
थाना ट्रांसयमुना के ग्रीन क्लीन स्कूल में पढ़ने वालीं 7वीं और 10वीं कक्षा की छात्रा छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंची। परिवार के लोग स्कूल आए तो पता चला कि दोनों स्कूल से तो घर के लिए निकल गई हैं। इसके बाद दोनों के ही परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी। छात्राओं का कही कुछ पता नहीं चला। पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो तत्काल मौके पर पहुंच गयी। स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा शुरु कर दिया।

थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना के मुताबिक, दो लड़कियों के गायब होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम पहुंच गयी। स्कूल प्रबंधन व स्थानीय लोगों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही लड़कियों की तलाश कर ली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications