आगरा में शुक्रवार रात 8 बजे तीन बम धमाके करने की धमकी

आगरा। उरी हमले के बीच आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है। खत में आगरा के सदर बाजार को उड़ाने की धमकी दी गई है।

terror threat

उरी हमले का क्या है चाइनीज लाइटर कनेक्शन?

आईएसआईएस के कमांडर के नाम से मिला पत्र
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन बाहर जो खत मिला है वह आईएसआईएस कमांडर के नाम से आया है। यह पत्र मोहम्मद मिर्जा के नाम से आया है जिसमें जल्द ही सदर बाजार को उड़ाने की धमकी दी गई है।

सेना को तीन दिन पहले मिला था उरी अटैक का अलर्ट, फिर भी नाकाम

शुक्रवार रात 8 बजे होगा धमाका

पत्र में ना सिर्फ सदर बाजार बल्कि जनकपुरी इलाके को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा जय अस्पताल को शुक्रवार रात आठ बजे उड़ाने की बात कही गई है। पत्र मिलने के बाद से ही रेलवे प्रशासन ने जांच शुरु कर दी है।

पत्र में लिखा गया है कि कल यानि शुक्रवार को सदर में तीन धमाके होंगे। ये धमाके 7 से 8 बजे के बीच होंगे।

पुलिस ने शुरु किया सघन तलाशी अभियान

धमकी मिलने के बाद तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस सदर बाजार में सघन तलाशी अभियान भी चला रही है। लेकिन पत्र मिलने के बाद व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग की है।

पहले भी मिल चुका है धमकी भरा पत्र
आपको बता दें कि आगरा नेशनल हाईवे-2 में भगवान टॉकीज के पास जय अस्पताल में 17 नवंबर 2015 को धमका हुआ था। इस बात का जिक्र भी इस पत्र में किया गया है। इससे पहले भी कई बार धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं जिसमें तीन स्कूलों की भी उड़ाने की धमकी दी गई थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+