7 लोगों को लहूलुहान करता हुआ सड़क पर बहा 18000 लीटर दूध
Agra news, आगरा। यूपी में आगरा जनपद के थाना बाह के क्षेत्र के धोवई स्थित देवता पेट्रोल पंप के पास दूध से भरा टैंकर बोलेरो गाड़ी को चपेट में लेते हुए अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें ट्रक के चालक-परिचालक सहित बोलेरो गाड़ी मैं बैठे आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। टैंकर पलटने से 18000 लीटर दूध सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया। तत्काल सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बाह इटावा मार्ग पर शुक्रवार देर रात्रि करीब दो बजे इटावा की तरफ से दूध से भरा टैंकर इटावा से बाह की तरफ आ रहा था, तभी कस्बा बाह के देवता पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार रात में एक ट्रक डीजल लेने के लिए मुड़ा तो एक यात्रियों से भरी एक बोलेरो उसकी चपेट में आ गई जिस कारण ट्रक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।
घटनास्थल पर चीख-पुकार के वीच पेट्रोलपंप कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों से निकाला गया जिसमें बोलेरो और टेंकर में सवार सभी सात लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया गया जहां पांच की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। टेंकर पलटने से उसमें भरा करीब 18000 लीटर दूध सड़क पर बहकर वर्वाद हो गया। टैंकर सहज डेयरी का वताया जा रहा है जो इटावा से आगरा के लिए जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications