आगरा में लगे जस्टिस फॉर संजलि के होर्डिंग, लिखा- बेटी बचाओ, भाजपा भगाओ
Agra News (आगरा)। 18 दिसंबर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाई गई 10वीं की छात्रा संजलि को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तोओं ने आगरा जिले में होर्डिंग लगाये है। होर्डिंग में लिखा है जस्टिस फॉर संजलि है। साथ ही बेटी बचाओ, भाजपा भगाओ भी लिखा हुआ है।

क्या लिखा होर्डिंग पर
यह होर्डिंग समाजवादी पार्टी के फिरोजाबाद से एमएलसी डॉ. दिलीप यादव व कार्यकर्ता विकास यादव ने आगरा में लगाये है। बता दें कि होर्डिंग में लिखा है कि जस्टिस फॉर संजलि है। बेटी बचाओ, भाजपा भगाओ। इनकी मानवता सिर्फ राजीनित कारणों से जागती है, नसीरूद्दीन शाह पर तांडव और संजलि की मौत पर मौन।

पूरे शहर में लगाये गए होर्डिंग
होर्डिंग के माध्यम से सपा नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधने का प्रयास किया है। इन होर्डिंग को पूरे आगरा शहर में लगाया गया।

पुलिस ने किया खुलासा
18 दिसंबर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाई गई 10वीं की छात्रा संजलि की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, संजलि की हत्या एक तरफा प्यार के चलते उसके ताऊ के बेटे ने की है। पुलिस ने इस हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications