Agra: Censor Based Smart Key ने लूटेरों को दिया चकमा, 1 Km बाद ही कार छोड़कर भागे बदमाश
उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक अनोखा लूट का मामला सामने आया है। हुआ कुछ यूं कि लुटेरे पहले लिफ्ट के बहाने एक शख्स की कार में सवार हो गए और फिर कुछ दूर जाकर उसकी कार को हाई जैक कर लिया। कार को लूटकर बदमाशों ने कार मालिक को उतारा और चलते बने। मगर कुछ ही दूरी पर जाकर कार अचानक बंद हो गई। लाख कोशिशों के बावजूद कार स्टार्ट नहीं हुई और बदमाशों को कार छोड़कर भागना पड़ा।
लिफ्ट के बहाने कार हाई जैक
आपको बता दें कि ये महज कोई इत्तिफ़ाक़ नहीं था कि लूट के बार कार खराब हो गई और लूटेरों के मंसूबों पर पानी फिर गया। आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर ऐसा हुआ कैसे। दरअसल, न्यू आगरा निवासी सौरभ अपनी कार से मथुरा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दो लोगों को कार में बैठा लिया। दोनों ने भीमनगर गांव के समीप कार रुकवा कर सौरभ को बाहर फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए।

स्मार्ट चाभी ने दिया लुटेरों को चकमा
लेकिन बदमाश इस दौरान ये भूल गए कि जिस कार को वो लूट रहे हैं उसमे सेंसर बेस्ड स्मार्ट चाभी लगती है। इस चाभी की खासियत होती है कि अगर कार के कुछ मीटर के रेडियस में यह चाभी न हो तो कार का इंजन आटोमेटिक बंद हो जाता है। एक तरीके से कह सकते हैं कि लॉक हो जाता है। इस मामले में जब लूटेरों ने कार मालिक को उतारा तब उसकी स्मार्ट चाभी कार मालिक की जेब में ही रखी थी।
1 किलोमीटर दूर कार बंद
जिसके बाद करीब एक किलोमीटर दूर जाकर कार बंद हो गई। बदमाशों ने कार को स्टार्ट करने का खूब प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। मजबूरन बदमाश कार को फरह चौराहे के समीप हनुमान मंदिर के सामने छोड़कर भाग गए। उधर, सूचना के बाद पुलिस रविवार तड़के से ही छानबीन में लगी थी। दोपहर में हनुमान मंदिर के सामने से पुलिस ने कार कब्जे में ले ली। थाना प्रभारी सुरेश चंद ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications