प्रदूषण की मार- पीला पड़ रहा है ताज महल
ताज महल और आगरा के प्रदूषण पर किये गये एक ताजा अध्ययन के मुताबिक, इसका रंग भूरा-पीला जैसा हो रहा है। इसकी वजह मोटे तौर पर आगरा में प्रदूषण को बताया जा रहा है। इसकी वजह यह है आगरा की हवा की क्वालिटी बेहद खराब है। इस अध्ययन को अमेरिका के एक विश्वविद्लाय, आईआईटी, कानपुर और आर्किलाजिक्ल सर्वे आफ इंडिया ने किया है।

टीओआई में प्रकाशित खबर के अनुसार इस अध्ययन के बाद अब इस बात की चुनौती रहेगी कि किस तरह से ताज महल को प्रदूषण के असर से बचाया जाए। इस बीच, कुछ अध्ययन यह भी मानते हैं कि ताजमहल को प्रकृति और मनुष्य से दोतरफा खतरे का सामना करना प़ड रहा है। गर्मी के दिनों में सूखी यमुना से उ़डकर आती रेत और राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों की ओर से आने वाली धूलभरी हवाएं इस स्मारक को बेरंग कर इसकी खूबसूरती पर धब्बा लगाने की कोशिश कर रही हैं।
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि ताजमहल को न केवल प्रकृति से खतरा है बल्कि लोगों द्वारा फैलाया जा रहा प्रदूषण भी इसके लिए काफी हानिकारक साबित हो रहा है। यहां पर्यटकों के बहुत अधिक संख्या में पहुंचना और वाहनों की भारी आवाजाही भी प्रदूषण की वजह बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications