दिल्ली के थाने से सब इंस्पेक्टर की पिस्टल चोरी, आगरा में भिखारी के पास मिली

Agra news, आगरा। यूपी में आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र के बिजलीघर चौराहे पर भिखारी के पास पिस्टल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने भिखारी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह पिस्टल दिल्ली के किसी थाने से चोरी हुई है। वहीं पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया और दिल्ली पुलिस सूचना मिलते ही थाना रकाबगंज पहुंच गई।

दिल्ली पुलिस की पिस्टल

दिल्ली पुलिस की पिस्टल

बताया जा रहा है दिल्ली के लक्ष्मीनगर थाने से 2 दिन पहले 9एमएम पिस्टल चोरी हुई थी। पिस्टल चोरी होने से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया। यह पिस्टल सब इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह की थी। सत्यवीर सिंह की सरकारी पिस्टल नाटकीय अंदाज में चोरी हुई और पिस्टल आगरा में बिजलीघर चौराहे के पास से एक भिखारी के पास बरामद हुई।

भिखारी के पास मिली

भिखारी के पास मिली

राहगीरों ने भिखारी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना रकाबगंज पुलिस की पूछताछ में भिखारी ने बताया दो युवक आए और युवकों ने मुझसे पानी की बोतल मंगाई। जब पानी की बोतल लेकर पहुंचा तो दोनों युवक अचानक गायब हो गये।

चोरों ने भिखारी के पास छोड़ा

चोरों ने भिखारी के पास छोड़ा

भिखारी की अपने थैले पर नजर गयी तो उसमें पिस्टल रखी थी। थाना रकाबगंज पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया और दिल्ली पुलिस आनन-फानन में आगरा थाना रकाबगंज पहुंच गई। दिल्ली पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया और भिखारी से पूछताछ की।

पुलिस ने दी क्लीन चिट

पुलिस ने दी क्लीन चिट

सीओ सदर विकास जायसवाल के अनुसार भिखारी को जांच के बाद क्लीन चिट दे दी है। उसके अनुसार तीन शराबियों ने उसे पानी की बोतल और नमकीन लेने भेजा था और वो समान लेकर लौटा तो वो गायब थे और उसके झोले में पिस्टल थी। दिल्ली पुलिस ने भी उसे क्लीन चिट दे दी है। अब दिल्ली पुलिस सर्विलांस की मदद से उन तीन शराबियों को ढूंढेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+