डीजे बजाने को लेकर हुआ था विवाद, पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से दूल्हों को जमकर पीटा, फोड़ा सिर

Agra News, आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में डीजे बजाने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में महिला और दो दूल्हे सहित करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Neighbors beat the two Bride

जानकारी के अनुसार, मामला आगरा के जगदीशपुर थाना क्षेत्र का लड़ामदा गांव का है। यहां शेर सिंह के घर मैं शादी समारोह और बाबू के यहां बर्थडे का कार्यक्रम चल रहा था। दोनों कार्यक्रमों में आमने सामने डीजे लगे हुए थे। डीजे को लेकर पड़ोसी शेर सिंह और बाबू सिंह के लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बाबू पक्ष के लोगों ने शेर सिंह के घर पर धारदार हथियार और लाठी- डंडो से हमला बोल दिया।

Neighbors beat the two Bride

इस घटना में शेर सिंह के परिवार में महिला सहित 8 लोगों के गंभीर चोटे आई हैं। इसमें दूल्हा केशव और प्रेमचंद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। केशव और प्रेमचंद की कल बारात जानी है आनन-फानन में घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने बाबू पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया है पुलिस अब पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- आगरा सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+