Agra : पड़ोसी ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग से किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

आगरा, 19 जुलाई: ताजनगरी आगरा में नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 12 साल की लड़की से पड़ोस में ही रहने वाला युवक अपने दो साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की गई है। पड़ोसी ने बच्ची को घर पर बुलाया, जहां 2 लोग पहले से मौजूद थे उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया है।

minor girl misdeeds by neighbour in agra

नाबालिग को बहाने से घर बुलाकर किया गैंगरेप

बता दें, पुलिस को 112 हेल्पलाइन पर सूचना मिली थी कि थाना एत्माउद्दौला के शाहदरा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर 12 साल की नाबालिग से गैंगरेप किया। आरोपी युवक पीड़िता का पड़ोसी है। शिकायत पर तत्काल पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की। पीड़िता के पिता ने बताया कि पड़ोसी युवक बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया, जहां उसके दो दोस्त पहले से मौजूद थे। घर पर तीनों ने बच्ची के साथ रेप किया। बदहवास हाल में बच्ची घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

इस मामले में एसएसपी आगरा ने बताया कि थाना एत्माउद्दौला के शाहदरा क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्ची से रेप की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से बात करने और मामले की जांच के बाद पड़ोस में रहने वाले युवक और उसके एक दोस्त को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+