भिक्षा देने आई बच्ची को बोरे में बंद कर ले जा रहा था साधु, अंदर से चिल्लाने की आवाज सुन दौड़े लोग

Agra news, आगरा। ताजनगरी आगरा में साधु के वेश में भिक्षा मांगने आए एक शख्स ने पांच साल की मासूम बच्ची को अगवा करने की कोशिश की। वह बच्ची को बोरे में बंद कर ले जाने की फिराक में था, लेकिन बच्ची की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया। हालांकि, लोग उसे पकड़ नहीं पाए, लेकिन बच्ची की जान बच गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

man try to kidnap innocent girl in agra

बच्ची को बोरे में बंद किया

जानकारी के अनुसार, थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव देवगढ़ में बुधवार को दोपहर बाद गांव में एक शख्स साधु के वेश में भिक्षा मांगने आया। एक घर में राजकुमार की पांच साल की बेटी उसे भिक्षा देने पहुंची। साधु ने मौका पाकर बच्ची को अपने पास रखे बोरे में भर लिया और उसे ले जाने लगा। परिजनों ने देखा तो बच्ची गायब थी, उन्होंने हंगामा मचा दिया। चीख-पुकार सुनकर साधु का पीछा किया।

man try to kidnap innocent girl in agra

ग्रामीणों के डर से बच्ची को छोड़कर फरार हुआ साधु

बच्ची के अपहरण पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दर्जनों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए, जिसके बाद साधु बच्ची को बोरी में बंद रखा छोड़ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर साधु कहां से आया था। ग्रामीणों से इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, साधु द्वारा अपहरण करने पर बच्ची और उसका परिवार दहशत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+