करवाचौथ पर पत्नी ने पूरी नहीं की ये ख्वाहिश, पति ने उठाया खौफनाक कदम
आगरा, 24 अक्टूबर: देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन पत्नी अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, ताजनगरी आगरा में आज ही के दिन एक महिला का सुहाग उजड़ गया। महिला ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। जब उसे पति की मौत की खबर मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

करवाचौथ पर मायके से नहीं लौटी पत्नी, पति ने लगाई फांसी
आगरा में करवाचौथ पर जब पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। दरअसल, पिनाहट क्षेत्र के मोहल्ला नयापुरा में रहने वाले सुग्रीव सिंह के छोटे बेटे सोनू (22) और बड़े बेटे रवि (24) दोनों भाइयों की शादी एक साल पहले राजस्थान के धौलपुर निवासी सगी बहनें अंजलि और मंदना से हुई थी। रवि का करीब एक महीने पहले पत्नी अंजलि से विवाद हो गया था। इसके बाद मायके वाले दोनों बेटियों को साथ ले गए।
करवाचौथ के दिन उजड़ा महिला के मांग का सिंदूर
सोनू ने रविवार को करवाचौथ पर पत्नी मंदना को फोन कर घर आने को कहा, लेकिन उसने घर आने से इनकार कर दिया। इस बात से सोनू इतना परेशान हुआ कि उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। कमरे में सोनू का शव फांसी से लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। करवाचौथ के दिन मंदना की मांग का सिंदूर उजड़ गया।












Click it and Unblock the Notifications