कर्ज के बदले दे रहा था पत्नी, नहीं मानी तो तीन तलाक देकर कहा- तू बूढ़ी हो गई है...
आगरा। तीन तलाक का कानून बनने के बाद ताजनगरी में पति की क्रूरता और पुलिस की संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। यहां पति ने पहले कर्जदार को कर्ज के बदले अपनी पत्नी दे दी और जब पत्नी ने विरोध किया तो पति ने उसकी बुरी तरह पिटाई करके उसे तीन तलाक दे दिया। पति का यहीं मन नहीं भरा और उसने पत्नी को तलाक देने का कारण बताते हुए कहा कि अब तू बूढ़ी हो गई है और अब तुझे तलाक देकर मैं नई जवान लड़की से शादी करूंगा।

पुलिस ने नहीं लिखी तीन तलाक की शिकायत
बुरी तरह घायल डरी सहमी महिला जब मामले की शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस ने संवेदनहीनता दिखाते हुए उसकी तीन तलाक की तहरीर को दरकिनार करते हुए महज मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली। परेशान होकर महिला ने एसएसपी कार्यालय पर शिकायत की है, जहां से थाना पुलिस को तत्काल जांच कर उचित धाराओं में मुकदमा लिखने के आदेश दिए गए हैं।

19 साल पहले हुई थी शादी
मामला थाना ताजगंज अंतर्गत कोल्हाई मोहल्ले का है। यहां संजीदा पति उस्मान के साथ रहती है।उसकी शादी को 19 साल हो चुके हैं और उसके छह बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।संजीदा के अनुसार, उसका पति उस्मान बच्चों की शादी और अन्य तमाम खर्चों के लिए करीब सात लाख कर्ज ले चुका था। कर्जदार के तगादे पर उसने संजीदा को कर्जदार के साथ जाने का आदेश दे दिया और जब उसने मना किया तो बुरी तरह मारपीट कर उसे तीन बार तलाक बोल दिया। जब उसने इसका कारण पूछा तो उसने साफ कह दिया कि तू बूढ़ी हो गई है और अब जवान लड़की से शादी करूंगा।

जांच कर कार्रवाई के आदेश
पीड़िता ने जब पुलिस से मदद मांगी तो पुलिस ने उसकी तीन तलाक की तहरीर को किनारे रख सिर्फ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। परेशान पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाई है, जहां से डे ऑफिसर एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications