जेठानी ने सात महीने की गर्भवती देवरानी की चाकुओं से गोदकर की हत्या
Agra news, आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने अपनी देवरानी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि देवरानी सात महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, जेठानी को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

विवाद के बाद हत्या
मामला आगरा के थाना रकाबगंज इलाके के मोहनपुरा का है। यहां रहने वाली दुर्गेश का अपनी जिठानी से किसी बात पर विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि जिठानी ने देवरानी दुर्गेश को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। देवरानी और जेठानी दोनों एक कमरे में बंद मिलीं। जेठानी भी घायल थी, बताया जा रहा है कि हत्या के बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की।

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। घायल जिठानी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications