'पति से चाहिए पैसे, रहूंगी प्रेमी के साथ', महिला की ऐसी जिद, सुनकर काउंसलर को भी आ गया पसीना
उत्तर प्रदेश की आगरा जनपद के ट्रांस यमुनानगर थाना से पति-पत्नी के बीच का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आगरा जनपद में एक महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। प्रेमी के साथ रहने के बावजूद वह पति से खर्च की अपेक्षा रखती है।
यह मामला जब आगरा स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति-पत्नी दोनों को बुलाया गया। काउंसलर ने पति-पत्नी दोनों से पूछताछ की लेकिन मामले का हल नहीं निकला। उसके बाद काउंसलर द्वारा दोनों को वापस भेज दिया गया और अगली तारीख पर बुलाया गया है।

दरअसल, आगरा जनपद के ट्रांस यमुनानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक शख्स की 18 साल पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है की शादी के बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा इस दौरान महिला ने तीन बच्चों को भी जन्म दिया।
काम की व्यवस्था के चलते पति अपनी पत्नी का ख्याल नहीं रख पाता था, इसी दौरान पत्नी का संबंध किसी दूसरे युवक से हो गया। पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी मिलने के बाद पति द्वारा उसके ऊपर पाबंदी लगा दी गई। पाबंदी लगाए जाने के बाद पत्नी अपनी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।
महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसी युवक के साथ ही रहती है। ऐसे में यदि वह उसे छोड़कर चली आए तो वह अपनी पत्नी को खर्च देने के लिए तैयार है तथा बच्चों का पालन पोषण भी करेगा। इधर महिला किसी भी हालत में अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
महिला द्वारा बच्चों के पालन पोषण के लिए अपने पति से रुपए भी मांगे जा रहे हैं और वह प्रेमी को भी नहीं छोड़ना चाहती है। फिलहाल दोनों की बात सुनने के बाद काउंसलर ने उन्हें वापस भेज दिया और अगली तिथि पर दोनों को बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications