पहले बनाया पत्नी का अश्लील वीडियो और फिर वॉट्सएप पर किया वायरल

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पति की घिनौनी करतूत सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति पर 1 मिनट 59 सेकेंड का अश्लील वीडियो बनाने और फिर वॉट्सएप पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति ने नशीला जूस पिलाकर पहले उसका वीडियो बनाया। फिर उसे परिवार और अपने दोस्तों को वॉट्सएप पर भेज दिया। अब पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।

 Husband made wife video and upload whatsapp

जानकारी के अनुसार, मामला आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी को आठ साल हो चुके हैं। उनकी ढाई साल की बेटी भी है। आरोप है कि पति उत्पीड़न करता है। जुआ खेलने और शराब पीने का आदी है। इसका विरोध करने पर उससे मारपीट करता है। दोस्तों को घर लाकर उनसे संबंध बनाने का दबाव बनाता है। 22 अगस्त को महिला के सिर में दर्द हो रहा था। इस पर पति जूस ले आया। जूस पीने के बाद महिला को होश नहीं रहा।

पीड़िता का आरोप है कि बेहोश होने के बाद उसके पति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसे परिवार के वॉट्सएप ग्रुप और अपने दोस्तों को भेज दिया। पीड़ित के परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो वह उसकी ससुराल आ गए। वहीं, आरोपी पति घर से फरार हो गया। अब पीड़िता ने सीओ सदर से शिकायत की। पीड़ित महिला का आरोप है कि पति ने वीडियो अपने दोस्तों को भी भेज दिया है, जिससे यह वायरल हो गया।

सीओ सदर विकास जयसवाल ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके संबंध में एक तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी। फिलहाल तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+