इस लड़की ने बनाया रिकॉर्ड, 16 साल की उम्र में उड़ाया प्लेन

वजीरा शाह सबसे कम उम्र की स्टूडेंट पायलट लाइसेंस हासिल करने और हवाई जहाज उड़ाने वाली शख्स बन गई हैं।

नई दिल्ली। गुजरात की वजीरा शाह सबसे कम उम्र की स्टूडेंट पायलट लाइसेंस हासिल करने और हवाई जहाज उड़ाने वाली शख्स बन गई हैं।

gujarat

राज्य के बड़ौदा जिले की 16 वर्षीय वजीरा को अभी दो पहिया वाहन चलाने के लिए लर्निंग लाइसेंस भी नहीं मिला है लेकिन उसने हवाई जहाज उड़ाने का लाइसेंस हासिल कर लिया है।

वजीरा ने अहमदाबाद के आस-पास वाले इलाके में करीब 20 मिनट तक सेसना एयरक्राफ्ट उड़ाया।

अच्छा रहा अनुभव और दिखा शहर

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार वजीरा ने बताया कि मैंने सेसना 152 पहली बार उड़ाया और यह बहुत ही अच्छा अनुभव रहा।

वजीरा ने कहा कि 'मैं पूरे शहर को नीचे देख सकती थी। इंस्ट्रक्टर ने मुझे स्पीड के साथ बाकी जरूरी निर्देश दे रहे थे साथ ही जब हम ऊंचाई पर पहुंचे तो उन्होंने मुझे प्लेन का कंट्रोल भी दिया।'

वजीरा ने यह रिकॉर्ड सोमवार (17 अक्टूबर)को बनाया और उसी दिन वो अपना 16वां जन्मदिन भी मना रही थीं।

वजीरा ने बताया कि मैं सातवीं में पढ़ती थीं तभी से प्लेन उड़ाना चाहती थीं। मेरे पिता का भी सपना था कि मैं पायलट बनूं । इसी के कारण वो फ्लाइंग की ओर आकर्षित हुईं।

11 वीं में पढ़ने वाली वजीरा का सपना है कि भारतीय वायुसेना में पायलट बनें।

हैं टेनिस प्लेयर

वजीरा ने बताया कि उनके माता-पिता उनके फैसले के साथ थे, जिससे उन्होंने बीते साल 2015 में गुजरात फ्लाइंग क्लब ज्वाइन किया।

gujarat

इस फ्लाइंग क्लब में उन्होंने एक साल का कोर्स किया, जिसमें जमीनी प्रशिक्षण के साथ थ्योरी और सिमुलेटर के जरिए प्लेन उड़ाना शामिल था।

वजीरा ने कहा कि इसके बाद वो प्राइवेट प्लेन उड़ाने का लाइसेंस लेकर राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) ज्वाइन करना चाहती हैं और फिर वायुसेना का हिस्सा बनना चाहती हैं।

स्मार्ट है वजीरा

स्टेट और नेशनल लेवल टेनिस चैम्पियन वजीरा के इंस्ट्रक्टर सेवा निवृत्त ग्रुप कैप्टन चार्ली वेयर ने कहा कि वो बहुत स्मार्ट और बेहतर स्टूडेंट है। प्लेन उड़ाने के लिए उसे नियमित प्रैक्टिस करनी होगी।

वहीं वजीरा की मां ने कहा कि वो हमेशा से साहसी थी। उसके पापा चाहते थे कि वजीरा पायलट बने और मैं चाहती थी कि वो टेनिस प्लेयर बने। हमारी बेटी ने हमारे सपने पूरे किए। हमें उस पर गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+