'माला बनी गले की फांस', 10 घंटे में एसओ को गंवानी पड़ी कुर्सी, फोटो देख पुलिस कमिश्नर ने लिया एक्शन

UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। आगरा जनपद में एक थानाध्यक्ष के थाने पर चार्ज लेने के दौरान हिस्ट्रीशीटर उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत करता है।

हिस्ट्रीशीटर द्वारा थानेदार का स्वागत किया जाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा। मामले को संज्ञान लेते हुए नवागत थानेदार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।

garland-became-a-noose-around-the-neck-so-lost-his-chair-in-10-hours

आगरा पुलिस कमिश्नर ने महज 10 घंटे के अंदर थानेदार को बदल दिया। उनके जगह दूसरे को तैनाती दी गई। हालांकि इस मामले में थानेदार द्वारा बताया गया कि उनको इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके स्वागत के लिए आए लोगों में हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।

निबोहरा थाने का है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि आगरा जनपद के निबोहरा थाने पर मोहित शर्मा को तैनाती मिली थी। 5 जुलाई को मोहित शर्मा ने खाने का चार्ज लिया। इसी दौरान थाने का हिस्ट्रीशीटर लुक्का वहां पहुंच गया और उसने थानाध्यक्ष का स्वागत किया।

थानाध्यक्ष को माला पहनकर उनका स्वागत करने के साथ ही लुक्का द्वारा फोटो भी खिंचवाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो में दिखाई दे रहा है कि थानाध्यक्ष के गले में गुलाब के फूल की माला पहनाते हुए हिस्ट्रीशीटर मुस्कुरा रहा है।

उसके बाद किसी ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शनिवार को यह फोटो जिले के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची। उसके बाद दरोगा से पूछताछ शुरू हो गई। दरोगा ने सफाई दी कि वह हिस्ट्रीशीटर के बारे में नहीं जानता था। हालांकि दरोगा को पुलिस कमिश्नर ने लाइन हाजिर कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि थानेदार के स्वागत के दौरान हिस्ट्रीशीटर द्वारा दरोगा को पहनाई गई माला उसके गले की फ़ांस बन गई और पल भर में ही दरोगा की कुर्सी चली गई। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+