MA पास करके पुलिस की वर्दी पहनकर ट्रेनों में करने लगा लोगों से वसूली, पकड़ा गया फर्जी दरोगा
Recommended Video

आगरा। लोगों से वसूली करने के लिए शातिर ठग नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। आगरा में पुलिस की वर्दी पहनने के शौक ने एमए इंग्लिश पास युवक को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस की वर्दी पहनकर चलती ट्रेन में लोगों से वसूली करने वाले फर्जी दरोगा को आरपीएफ टीम ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस फर्जी दरोगा का नाम अंकित शर्मा है, जो शिवपुरी एमपी का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक अंकित जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में दरोगा की वर्दी पहनकर रेल यात्रियों से अवैध वसूली कर रहा था। चेकिंग टीम मौके पर पहुंची और फर्जी दरोगा से पूछताछ की तो फर्जी दरोगा का सच पुलिस के सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी अंकित को मौके से पुलिस की वर्दी में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंकित शर्मा का कहना है कि उसे बचपन से ही पुलिस अफसर बनने का शौक था। उसने कुछ दिन पहले ही पुलिस की वर्दी सिलवाई है और उसे पहनकर वो ट्रेन में घूमता था।
आरोपी को पकड़ने के बाद आगरा फोर्ट जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है। जांच अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फर्जी पुलिस अफसर बनने के सपने एमए पास अंकित शर्मा को पुलिस का अपराधी बना दिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।












Click it and Unblock the Notifications