पुलिस की नौकरी जाने के बाद Priyanka Mishra ने कही ये बात, रिवॉल्वर के साथ बनाया था रंगबाजी का Video

पुलिस की नौकरी जाने के बाद Priyanka Mishra ने कही ये बात, रिवॉल्वर के साथ बनाया था रंगबाजी का Video

आगरा, 14 सितंबर: पुलिस यूनिफॉर्म में रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाना और सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करना कॉन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा (Priyanka Mishra) के जीवन की सबसे बड़ी भूल साबित हुईं। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान प्रियंका को न सिर्फ मानसिक उत्पीड़न से गुजरना पड़ा, बल्कि उनकी नौकरी भी चली गई। इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब प्रियंका मिश्रा की प्रतिक्रिया आईं है, जिसमें उन्होंने जनता पर नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

प्रियंका मिश्रा ने कही यह बात

प्रियंका मिश्रा ने कही यह बात

दरअसल, प्रियंका मिश्रा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा,

न मैंने रिश्वत ली। न किसी का खून किया। बस शौक के लिए वीडियो बनाया। उस पर आई प्रतिक्रियाओं ने मुझे नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। क्योंकि लोग मुझे अपराधी बता रहे थे। वर्दी पर सवाल खड़े कर रहे थे, जो मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए मुझे इस्तीफा देना ही ठीक लगा।

Recommended Video

    Agra: महिला सिपाही Priyanka का इस्तीफा मंजूर, Revolver के साथ Video हुआ था Viral | वनइंडिया हिंदी
    प्रियंका मिश्रा का वीडियो हुआ था वायरल

    प्रियंका मिश्रा का वीडियो हुआ था वायरल

    बता दें, प्रियंका मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम @mishra123priyanka पर कई वीडियो पोस्ट किए है। लेकिन पुलिस यूनिफॉर्म में रिवॉल्वर के साथ रंगबाजी का वीडियो पोस्ट करना उनकी सबसे बड़ी भूल साबित हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले का एसएसपी मुनिराज ने तत्काल संज्ञान लिया और प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया था। जिसके बाद 31 अगस्त को प्रियंका मिश्रा ने वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए अप्लाई किया था। इतना ही नहीं, प्रियंका मिश्रा ने वीआरएस मांगने के पीछे की वजह भी बताई थी। प्रियंका ने बताया कि वो नेगेटिव कमेंट्स की वजह से काफी परेशान है।

    नेगेटिव कमेंट्स की वजह से डिप्रेशन में आ गई थी प्रियंका मिश्रा

    नेगेटिव कमेंट्स की वजह से डिप्रेशन में आ गई थी प्रियंका मिश्रा

    प्रियंका मिश्रा ने बताया कि वो नेगेटिव कमेंट्स की वजह से डिप्रेशन में आ गई थी और इसलिए वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए अप्लाई कर दिया था। खासकर ऐसे कमेंट, जिनमें लोग कह रहे थे कि ये वर्दी पहनने के लायक नहीं है। सजा मिलनी चाहिए। नौकरी से निकाल देना चाहिए आदि। प्रियंका ने बताया कि इस्तीफा देने के बाद किसी अफसर ने उनसे इस मसले पर बातचीत नहीं की। सीधे इस्तीफा मंजूरी का लेटर थमा दिया।

    प्रियंका मिश्रा को वेबसीरीज का मिला ऑफर

    प्रियंका मिश्रा को वेबसीरीज का मिला ऑफर

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रियंका मिश्रा को वेबसीरीज का ऑफर मिला है। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, प्रियंका ने कहा कि अगर उनको मॉडलिंग या एक्टिंग का अच्छा मौका मिलता है तो जरूर इस फील्ड में जाएंगी। बताया कि एक वेबसीरीज से ऑफर भी आया है। हालांकि उन्होंने अभी इस ऑफर को स्वीकार या अस्वीकार नहीं किया है। सोच समझकर निर्णय लेंगी। वेबसीरीज कौन सी है और किसने ऑफर दिया, इस बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया।

    प्रियंका मिश्रा के लगातार बढ़ रहे फॉलोअर

    प्रियंका मिश्रा के लगातार बढ़ रहे फॉलोअर

    रंगबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद से प्रियंका मिश्रा के इंस्टाग्राम पर लगातार फॉलोअर बढ रहे हैं। बता दें, जिसमें उन्होंने यह वीडियो पोस्ट किया था उस समय उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 13 सौ फॉलोअर थे, लेकिन अब 44 हजार फॉलोअर हो चुके है।

    जानिए कौन हैं प्रियंका मिश्रा

    जानिए कौन हैं प्रियंका मिश्रा

    प्रियंका मिश्रा मूलरूप से कानपुर जिले की रहने वाली है और वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही बनीं। झांसी में प्रशिक्षण के बाद तीन महीने पहले आगरा में नियुक्ति मिली। प्रियंका मिश्रा इस वक्त आगरा जिले के थाना एमएम गेट में तैनात थीं। बता दें कि प्रियंका ने ट्रेनिंग के समय ही इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+