टिकट ना मिलने पर रोते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचे दिगंबर सिंह, कहा- भाजपा ने मुझे खत्म कर दिया

खेरागढ़ सीट से दिगंबर सिंह धाकरे ने निर्दलीय दाखिल किया पर्चा, रोते हुए भाजपा पर लगा गंभीर आरोप

आगरा, 22 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से बागी हुए दिगंबर सिंह धाकरे ने शुक्रवार (21 जनवरी) को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद दिगंबर सिंह धाकरे कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोए और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि भाजपा ने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा, मुझे खत्म कर दिया। धाकरे ने आरोप लगाया की केशव मौर्य के चलते भाजपा ने 22 दिन पहले पार्टी में आये ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जो उनके वर्तमान विधायक से 35 हजार वोटों से चुनाव हारा था।

Former BJP leader Digambar Singh Dhakre cried after not gatting ticket

दिगंबर सिंह धाकरे ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए खुद को मोदी और योगी का सिपाही बताया। साथ ही कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य के बीच मुकाबला है। इतना ही नहीं, दिगंबर सिंह धाकरे ने कहा कि बीजेपी ने मुझे भरोसे में रखा और अब मुझे किसी लायक नहीं छोड़ा। बीजेपी ने मेरे साथ ही नहीं, बल्कि खेरागढ़ की जनता के साथ भी धोखा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ लड़ना पत्थर से सिर फोड़ना है, लेकिन में तब भी बीजेपी से लड़ूंगा।

बता दें, आगरा जिले में प्रत्याशी घोषित होते ही बीजेपी में टिकट के दावेदारों में आक्रोश फैल गया है। खेरागढ़ विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे दिगंबर सिंह धाकरे ने भगवान सिंह कुशवाह को टिकट देने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद दिगंबर सिंह धाकरे ने कहा था कि वो खेरागढ़ से चुनाव जरूर लड़ेंगे, किस दल से उतरेंगे, यह तय नहीं है, लेकिन लड़ेंगे जरूर। मेयर का चुनाव लड़ चुके दिगंबर सिंह धाकरे खेरागढ़ विधानसभा में भाजपा के टिकट के दावेदार थे। उन्होंने कहा कि मुझे बीजेपी से लगातार आश्वासन दिया जा रहा था। लेकिन टिकट बसपा से 15 दिन पहले भाजपा में आए भगवान सिंह कुशवाह को दे दिया गया।

पुराने नेता हैं दिगम्बर सिंह धाकरे
आगरा के खेरागढ़ विधानसभा निवासी दिगम्बर सिंह धाकरे 2002 में खेरागढ़ से कुल्हाड़ी चुनाव निशान पर निर्दलीय लड़े थे। इसके बाद बीते नगर निकाय चुनाव में उन्होंने बसपा से मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा था। मेयर के चुनाव में दूसरे नम्बर पर आने के बाद धाकरे ने भाजपा की सदस्यता ली थी। वर्तमान में केंद्रीय मंत्री और आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल के सबसे करीबियों में गिने जाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+