भाजपा नेत्री की फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल, लिखा पार्टी में नेता साफ नहीं

Agra news, आगरा। ताजनगरी आगरा में भाजपा किसान मोर्चा की महिला पदाधिकारी ने फेसबुक पर पोस्ट करके भाजपा खेमे में बवाल मचा दिया है। नेत्री का कहना है कि उसे पोस्ट हटाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

FB post of BJP female leader against party

आपको बता दें कि महिला मोर्चा और किसान मोर्चा समेत भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता एकता सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट की और लिखा कि भाजपा सिर्फ मोदी जी की वजह से जिंदा है वरना नेता तो यहां भी साफ नहीं हैं। इसके बाद उनकी पोस्ट पर तमाम तरह के कमेंट आने लगे, कोई उन्हें ऐसा लिखने के लिए बधाई दे रहा था तो कइयों ने भाजपा की कलई भी खोलना शुरू कर दिया।

FB post of BJP female leader against party

भाजपा नेत्री का आरोप है कि यह पोस्ट हटाने के लिए उनपर कई बड़े नेताओं द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। यहां यह भी बता दे कि भाजपा नेत्री पूर्व में एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर और भाजपा के शहर के पदाधिकारी पर आरोप लगाकर सुर्खियों में आई थी।

ये भी पढ़ें- रोड पर पलटी गाड़ी से मुर्गों को लूटने के लिए मची मारामारी, Video हुआ वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+