रोड पर पलटी गाड़ी से मुर्गों को लूटने के लिए मची मारामारी, Video हुआ वायरल
Moradabad news, मुरादाबाद। लूट की घटनाएं आपने देखी और सुनी जरूर होगी, लेकिन मुर्गा लूट की घटना अपने आप में बिल्कुल ही अनोखी है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कई दिनों से सोशल मीडिया पर लूट का एक बेहद रोचक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल कुछ दिनों से मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक लूट के वीडियो ने लोगों के मन में कौतूहल बढ़ा दिया है।

सोशल मीडिया के व्हाट्सएप और फेसबुक पर ये वीडियो मुरादाबाद से जनपद रामपुर की किसी लिंक रोड का बता कर वायरल किया गया है और मैसेज में लिखा गया है कि मुर्गों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना में पलट गई और वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने मुर्गों की जमकर लूटपाट करते दिख रहे हैं। गाड़ी मालिक लोगो को हटाने का प्रयास करता हुआ भी दिखाई दे रहा हैं, ये वीडियो मुर्गा लूट के नाम से खूब वायरल हो रहा है।

तेंदुए ने किया किसान पर हमला
मुरादाबाद। यूपी के मोरादाबाद के एक गांव में आदमखोर तेंदुए ने पशुशाला में सो रहे बुजुर्ग किसान पर हमला बोल दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान के सिर्फ चेहरे हाथ और टांग में गंभीर चोट आई हैं। घायल किसान को पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। बीती रात हुई इस घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई है।












Click it and Unblock the Notifications