ठेले पर लेटा कर बेटे को जंजीरों से जकड़कर रखता है मजबूर पिता, Video

Agra news, आगरा। ताजनगरी आगरा में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक पिता अपने बेटे को ठेले के ऊपर जंजीरों से बांधे रखा है। पिता ने बताया कि उसका बेटा मानसिक रूप से बीमार है और वह कई बार उल्टी-सीधी हरकत करता है। यही नहीं युवक कई बार खुद को जलाने की दो बार कोशिश कर चुका है।

father locked his son on the cart for his mental illness in agra

यह मामला आगरा में गांव रतन मीना का है। जहां एक युवक को उसके ही परिजन जंजीरों से जकड़कर जानवरों की तरह रखने को मजबूर हैं। परिजनों ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। जंजीरों में लिपटा प्रमोद नामक का यह युवक मानसिक रूप से बीमार है और उल्टी-सीधी हरकतें करता है। युवक दो बार खुद को जलाने की कोशिश भी कर चुका है। प्रमोद को बचाने के लिए ही परिजन उसे जंजीर और ताले में जकड़कर रखते हैं।

हालांकि यह मानवीय आधार पर अपराध है, पर परिजन अपनी परेशानी और बेटे से प्यार के चलते यह सब करने को मजबूर हैं। युवक के गरीब पिता लोगों से इलाज की भीख मांग रहे हैं। उनका कहना है कि बेटा सही हो जाएगा अगर सही इलाज हो जाए लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आगरा के पागलखाने में दिखाने के बाद भी अभी तक कोई फायदा नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें- यूपी में महिला का चीरहरण कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फिर पुलिस ने की नाइंसाफी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+