आगरा: शराब के लिए टोका तो पति ने दीवार में लड़ाया पत्नी का सिर, मौत

आगरा। यूपी के आगरा में एक शराबी पति ने पत्नी को इतना पीटा की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नाबालिग बेटी ने अपने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

drunk man killed wife in agra

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी 42 वर्षीय अमृता पति संजय के साथ ताजगंज क्षेत्र के हजजूपुरा स्थित एक मकान में किराए पर रहती थी। संजय यहां एक होटल में वेटर है। दोनों के तीन बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। शुक्रवार की रात पति संजय शराब पीकर घर आया था। पत्नी ने उसके शराब पीकर घर आने पर टोका तो पति उससे झगड़ा करने लगा। इसी बीच विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी।

संजय ने अमृता के बुरी तरह पीटते हुए उसके सिर को पकड़कर दीवार में लड़ा दिया। अमृता का सिर फट गया और वह जमीन पर गिर गई। हंगामा सुनकर 13 साल की बेटी कमरे में पहुंची तो मां को खून से लथपथ देख चीख पड़ी। चीखें सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और अमृता को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार को अमृता की मौत हो गई।

Recommended Video

    आगरा में बंदरों के आतंक से लोग परेशान, कई लोगों की जा चुकी है जान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+