ट्रंप के दौरे को लेकर ताजमहल के पास 5 लंगूरों की तैनाती, जानें वजह
आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्रंप और उनके परिवार के सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के पास होगी, लेकिन बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी और यूपी पुलिस के हवाले है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों को बंदरों के आतंक की चिंता जरूर सता रही है। इन बंदरों को भगाने के लिए खासतौर पर लंगूरों को तैनात किया जा रहा है।

ताजमहल का दीदार करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया 24 फरवरी को आगरा आएंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्रंप और उनके परिवार के सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के पास होगी, लेकिन बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी और यूपी पुलिस के हवाले है। ट्रंप की बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपी सरकार और पुलिस की होगी। बंदरों के आतंक को देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप जिस रूट से जाएंगे उस रूट पर पांच लंगूरों की तैनाती की जा रही है। इन लंगूरों के पास बंदरों के उत्पात को रोकने की जिम्मेदारी होगी।
दुर्गंध कम करने के लिए यमुना में छोड़ा गया साफ पानी
इसके अलावा यमुना नदी और कुछ नाले गंदगी का कारण बने हैं। इनमें से बदबू न आए, इसलिए साफ पानी छोड़ा गया है। आगरा नगर निगम ने चेन्नई से फ्लाइट के जरिए दो तरह के 100 लीटर केमिकल मंगवाए हैं। शुक्रवार दोपहर में ही यहां साफ-सफाई का ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया। ऐसा दावा किया जा रहा है कि, बैक्टीरिया आधारित ट्रीटमेंट के जरिए नाले की बदबू 72 घंटे के अंदर काबू हो जाएगी। ताजगंज के सीवर को लेकर यमुना में गिर रहे पूर्वी गेट नाले की दुर्गंध मिटाने के लिए मशीनरी जुटी हैं। एक अधिकारी ने बताया कि, निगम ने चेन्नई से 25 लीटर के चार कैन केमिकल ईको क्लीन मंगवाया है।
Namaste Trump: ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे ताजमहल देखने आगरा, जानें वजह












Click it and Unblock the Notifications