'ड्रेस बदलते समय डॉक्टर ने खींच ली मेरी फोटो', नर्स ने कहा- अब कर रहा ब्लैकमेल

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक नर्स ने सीनियर डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाये है। पीड़ित नर्स का आरोप है कि कपड़े बदलते समय उसके फोटो खींच लिए और अब फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका उत्पीड़न कर रहा है। पीड़ित की मानें तो सीनियर डॉक्टर की शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की है।

doctor in hospital physical attack with staff nurse

मामला आगरा के जिला अस्पताल का बताया जा रहा है। यहां जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में संविदा पर कार्यरत एक नर्स ने सीनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। दरअसल, पीड़ित नर्स का कहना है कि प्रभारी डॉक्टर उसका मानसिक एवं शारीरिक शोषण करता है। एक दिन डॉक्टर ने ड्रेस बदलते वक्त उसके फोटो खींच लिए थे जिसको दिखाकर अब डॉक्टर पीड़िता को ब्लैकमेल करता है।

doctor in hospital physical attack with staff nurse

पीड़िता ने बताया कि वह उस पर दबाव बनाता है। जब वह विरोध करती है तो फोन पर भी धमकाता है। पीड़ित का कहना इसकी शिकायत अपने विभाग के उच्च अधिकारियों से भी कर चुकी है लेकिन डॉक्टर के रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़िता का कहना है पुलिस ने भी तहरीर देने के बावजूद मुकद्दमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने अब जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर भानु प्रताप ने बताया कि शिकायत आई है। मामले की जांच करने के आदेश दिए गए है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+