आगरा: फ्लैट के अंदर पड़ा मिला डॉक्टर का शव, तीन दिन से बंद था दरवाजा

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक फ्लैट से डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। डॉक्टर प्रतीश छपरा के तरैया गांव के रहने वाले थे और आगरा के प्राइवेट हॉस्पिटल में कार्यरत थे। लगातार कई दिनों से डॉक्टर द्वारा फोन नहीं उठाए जाने के बाद सहकर्मी डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। डॉक्टर के फ्लैट से शव के सड़ने की वजह से बदबू भी आने लगी थी। पुलिस अंदर पहुंची तो डॉक्टर का शव पड़ा मिला।

doctor found dead at his flat in agra

तीन दिनों से बंद था फ्लैट

डॉक्टर प्रतीश छपरा के तरैया गांव के रहने वाले थे। डॉक्टर प्रतीश सिंह आगरा में सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर पर काम करते थे। सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर डॉक्टर अनुराग टंडन का है। 32 वर्षीय प्रतीश सिंह आगरा के ताजगंज इलाके में स्थित फ्लैट में रहते थे। उनका फ्लैट पिछले तीन दिनों से बंद था। उनके साथी लगातार उनको फोन कर रहे थे। फोन नहीं उठने पर पुलिस को सूचना दी गई।

फ्लैट के अंदर पड़ा मिला डॉक्टर का शव

सूचना पर पुलिस बुधवार देर रात मौके पर पहुंची। फ्लैट के बाहर बहुत तेज दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची, जहां डॉक्टर का शव पड़ा हुआ था। डॉक्टर के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। डॉक्टर के माता पिता छपरा से आगरा के लिए रवाना हो चुके हैं। मौत का कारण अभी साफ नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह के मालूम होने की उम्मीद है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+