यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिया संज्ञान, CM योगी ने 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट

आगरा। यूपी के आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संज्ञान लिया है। राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले पर बात की है। वहीं, डीएम से बात कर घायलों के उचित इलाज के लिए निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर, सीएम योगी ने 24 घंटे में घटना की जांच करने के साथ ही रिपोर्ट तलब की है। साथ ही भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए एक दीर्घकालिक सिफारिशों पर रिपोर्ट देने का आदेश दिया।
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है। पीएम ने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए बताया कि यूपी सरकार और स्थानीय प्रशासन घायलों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

अवध डिपो की रोडवेज बस रविवार रात लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लखनऊ एक्सप्रेसवे और इनर रिंग रोड होते हुए तड़के करीब साढ़े चार बजे बस यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंची। एत्मादपुर थाना सीमा के अंतर्गत चौगान गांव के पास बस डिवाइडर पार कर नाले में गिर गई। घटना की सूचना पाकर थाना एत्मादपुर सहित सर्किल की फोर्स मौके पर पहुंच गई। जेसीबी क्रेन द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ड्राइवर की एक झपकी ने ले ली 29 जान

ड्राइवर की एक झपकी ने ले ली 29 जान

डीएम ने बताया, 'सुबह करीब साढ़े चार बाजे अवध डिपो लखनऊ की गाड़ी आनंद विहार दिल्ली जा रही थी। मुझे लगता है कि गाड़ी स्पीड में थी और ड्राइवर ने नींद में आकर गाड़ी को मोड़ दिया गया है और एत्मादपुर के पास नाले में गिर गई।'

सीएम ने 24 घंटे में तलब की जांच रिपोर्ट

सीएम ने 24 घंटे में तलब की जांच रिपोर्ट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर परिवहन आयुक्त धीरज साहू, आगरा के मंडलायुक्त अनिल कुमार और पुलिस महानिरीक्षक आइजी के. सतीश गणेश की एक समिति बनाने का निर्देश दिया है। सीएम ने 24 घंटे में घटना की जांच करने के साथ ही रिपोर्ट तलब की है। साथ ही भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए एक दीर्घकालिक सिफारिशों पर रिपोर्ट देने का आदेश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+