इटली से हनीमून मनाकर लौटी दुल्हन पति को छोड़ भागी, फिर भी आई Coronavirus की चपेट में

आगरा। कोरोना वायरस से देश के अंदर 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 82 से ज्यादा लोग इस संक्रमण से पीड़ित है। वहीं, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबके होश उड़ा दिए। दरअसल, एक महिला इटली से हनीमून पति के साथ बेंगलुरु वापस लौटी थी। वापस आने पर महिला का पति कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो महिला को भी आइसोलेट किया गया, लेकिन अपनी और हजारों लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालते हुए न सिर्फ वह आइसोलेशन से बाहर निकली बल्कि पहले फ्लाइट से दिल्ली और फिर ट्रेन से आगरा अपने मायके जा पहुंची। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के होश उड़े हुए हैं। वहीं, उसके परिजन स्वास्थ्य विभाग की टीम को गुमराह कर रहे थे।

coronavirus suspected Woman found in Agra

एक माह पहले हुई थी शादी
मामला आगरा कैंट क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी का है। यहां एक रेलवे कर्मचारी की बेटी का विवाह एक माह पहले कर्नाटक में नौकरी करने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए इटली गए थे। इटली से लौटने के बाद पति में कोरोना वायरस पाया गया था। इसके बाद उक्त महिला को भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था, लेकिन सैकड़ों लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालकर महिला बंगलूरू से अपने परिवार के पास आगरा आ गई। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। शुक्रवार 12 बजे स्वास्थ्य विभाग टीम कोरोना संदिग्ध युवती को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के लिए रेलवे कॉलोनी पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग को बुलानी पड़ी पुलिस
परिजनों ने टीम को बताया कि युवती तो दिल्ली चली गई है। ये सुनते ही टीम दंग रह गई, सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स आ गए। पुलिस भी बुला ली। मकान की घेराबंदी कर दी गई। पिछले गेट पर निगरानी बढ़ा दी। रेलवे अधिकारियों की मदद ली। पूरा अमला वहीं पर डटा रहा। करीब तीन घंटे बाद आखिर परिजन खुद ही युवती को लेकर बाहर आए। एंबुलेंस से युवती को एसएन इमरजेंसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।

केजीएमयू की जांच रिपोर्ट का इंतजार
आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की लैब में भेजे गए महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरा सैंपल लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) को भेजा गया है। अगर केजीएमयू की जांच में उसका सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तब ही महिला को कोरोना संक्रमित घोषित किया जाएगा अन्यथा नहीं। फिलहाल महिला की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+