कोविडा-19 संक्रमित महिला ने बेटे को दिया जन्म, एसएन मेडिकल में डॉक्टरों ने कराया प्रसव

आगरा। कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां कोरोना संक्रमित महिला ने बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले तीन और कोरोना संक्रमित महिलाओं के ऑपरेशन के बाद प्रसव हुए है। बता दें कि आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या गुरुवार को 455 पर पहुंच गई। सुबह आई जांच रिपोर्ट में 22 नए संक्रमित मिले हैं। तीन दिनों में पचास से अधिक नए मरीज मिले हैं।

Coronavirus infected woman gives birth to a child

बेटे को दिया महिला ने जन्म
दरअसल, माईथान निवासी 28 वर्षीय गर्भवती महिला का लेडी लॉयल में इलाज चल रहा था। परिवार उन्हें विगत 24 अप्रैल को हरीपर्वत क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले गया लेकिन, यहां से उन्हें कोरोना की जांच कराने के लिए भेज दिया। मंगलवार को कोरोना की पुष्टि होने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में महिला को भर्ती कराया गया। प्रसव पीड़ा होने के बाद डॉक्टरों की टीम ने सिजेरियन डिलीवरी कराई, महिला ने बेटे को जन्म दिया है।

मां को नहीं करने दिया स्पर्श
नवजात को प्रसूता से स्पर्श नहीं करने दिया है, जिससे वह संक्रमण से बच जाए। चिकित्सकों ने नवजात को परिजनों को सौंप दिया। वहीं 48 घंटे बाद नवजात के सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। डॉ. शिखा सिंह के निर्देशन में डॉ. अंकिता मीना और डॉ. दीपा सिंह ने सिजेरियन डिलीवरी कराई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा रानी, डॉ. शिव प्रताप सिंह, डॉ. दीपक एचएन, एनेस्थीसिया की डॉ. अमृता, अपूर्व मित्तल, डॉ. अजीत आदि ने सहयोग किया।

आगरा में संक्रमित मरीजों की 455 पहुंची संख्या
आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या गुरुवार को 455 पर पहुंच गई। सुबह आई जांच रिपोर्ट में 22 नए संक्रमित मिले हैं। तीन दिनों में पचास से अधिक नए मरीज मिले हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि जनपद में अब तक 98 कोरोना मरीज़ ठीक भी हुये हैं और 353 एक्टिव संक्रमित केस हैं। इससे पहले बुधवार को सुबह 21 और देर शाम 8 नए संक्रमित पाए गए थे। रिपोर्ट में दो रसोइयों और एक होमागार्ड के बाद दो सिपाही और संक्रमित मिले, इनमें से एक सिकंदरा थाना का सिपाही है। दूसरा छत्ता क्षेत्र में पीआरवी में तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+