आगरा में Sapna Chaudhary के ठुमकों पर जमकर थिरके लोग, कोरोना नियमों को भूले, सोशल डिस्टेंसिंंग की उड़ी धज्जियां
आगरा, 21 जनवरी: कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच ताजनगरी आगरा में मशहूर डांसर सपना चौधरी के डांस का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी। लोग कोरोना नियमों की परवाह किए बिना जमकर डांस करने लगे। सपना चौधरी के स्टेज के पास सैकड़ों की तादात में फैंस की भीड़ उमड़ गई। बता दें, उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू है और साथ ही कोरोना को लेकर पाबंदियां भी, ऐसे में सपना चौधरी के इस डांस प्रोग्राम पर बवाल बढ़ता दिख रहा है।

'तेरी आंख्या का यो काजल' गाने पर सपना ने लगाए ठुमके
मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के केएनसीसी का है, जहां पर सपना चौधरी का डांस कार्यक्रम हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे स्टेज पर सपना चौधरी 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाने से लेकर 'गजमन पानी' पर नाच रही हैं। लोग कोरोना नियमों की परवाह किए बगैर नाच रहे हैं।
बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं सपना चौधरी
बता दें, सपना चौधरी मशहूर हरियाणवी डांसर हैं। वह टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकीं हैं। सपना चौधरी आए दिन अपने डांस और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके डांस को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है शायद यही कारण है कि सपना को देखने कार्यक्रम में कोरोना के गाइडलाइन की परवाह किए बिना ही सैकड़ों लोग पहुंच गए थे।
पुष्पा के अल्लू अर्जुन की एक्टिंग कर सपना ने इंटरनेट पर लगाई आग
सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के लाखों फैन हैं। हाल ही में सपना ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में सपना पुष्पा फिल्म के हीरे अल्लू अर्जुन की एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। डायलॉग शुरू होते ही वे पल्लू सिर पर ले लेती हैं और पुष्पा फिल्म में अल्लू अर्जुन के पॉपुलर स्टाइल को फॉलो करती हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने आते ही धूम मचा दी है।












Click it and Unblock the Notifications