न ठंड लगती न गर्मी, न होता किसी दर्द का एहसास; डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर ऐसे बचाई बच्चे की जान

ताजनगरी आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 9 साल का एक ऐसा बच्चा आया, जिसे देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। दरअसल, बच्चे को न तो ठंडे और गर्म का एहसास हो रहा था और न ही शरीर में लगने वाली किसी चोट से दर्द हो रहा था। बच्चे के पैर में एक जख्म था जो भर नहीं रहा था। जांच हुई तो पता चला कि बच्चे को 'डायस्टमेटोमाइलिया टाइप-1 बोनी स्पर विद टेथर्ड' नाम की एक दुर्लभ बीमारी है।

10 हजार बच्चों में से किसी एक को होती है ये बीमारी
अगर विस्तार से इस समस्या के बारे में समझे तो इस बच्चे की जन्म से ही रीढ़ की हड्डी पर बालों का गुच्छा था और कई नसें चिपकी हुई थीं। जिस वजह से शरीर सुन्न था और इसी वजह से पैर की चोट का घाव नहीं भर रहा था। डॉक्टर ने बताया कि ये बीमारी 10 हजार बच्चों में से किसी एक को होती है। इसके लिए बेहद ही काम्प्लेक्स ऑपरेशन करना पड़ता है।

child with rare disease operated in agra who Neither felt cold nor hot nor felt any pain

बेहद जटिल था ऑपरेशन
वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज में इस विकार को दूर करने के लिए बच्चे का ऑपरेशन किया गया। न्यूरोसर्जन डॉ. गौरव धाकरे ने बताया कि पहले ऑपरेशन कर नस पर दबाव कम किया और फिर बोनी स्पर निकाला गया। ऑपरेशन में मल-मूत्र त्यागने में मस्तिष्क को सूचना देने वाली नस के प्रभावित होने का भी खतरा था, लेकिन ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया।

child with rare disease operated in agra who Neither felt cold nor hot nor felt any pain

निशुल्क हुआ ऑपरेशन, बच्चा पूर्ण स्वास्थ्य
बच्चे का ऑपरेशन 6 घंटे चला, जिसके बाद शुक्रवार को बच्चे को पूर्ण स्वस्थ घोषित कर दिया गया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बेहद जटिल ये ऑपरेशन निशुल्क हुआ है। किसी निजी अस्पताल में इस ऑपरेशन में 3.50 लाख रुपये से अधिक खर्च हो जाते हैं। ऑपरेशन में डॉ. आदित्य वार्ष्णेय, डॉ. क्षितिज, डॉ. अनूप, डॉ. नितिका मित्तल और डॉ. दीपक शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+