ताज नगरी में बीचोबीच सड़क पर विस्फोट, 1 की मौत 10 घायल
आगरा। हाल ही में आगरा में धमाके की धमकी मिलने के बाद आज एक ऑटो में ब्लास्ट की घटना सामने आई है। इस ऑटों में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि तकरीबन 10 लोग इस विस्फोट में घायल हो गए हैं।

पुलिस का कहना है कि यह हादसा अवैध तरीके से ऑटो में आतिशबाजी का सामान ले जाते वक्त हुई है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त ऑटो के पास से गुजर रही साईकिल के भी परखच्चे उड़ गए।
Explosion in a moving auto rickshaw in Agra. One killed, more than 6 injured. pic.twitter.com/9v9OW9QYHf
— ANI UP (@ANINewsUP) October 15, 2016
साइकिल सवार की मौत
घटना आगरा के जगदीशपुरा इलाके की है, प्रभु टाकीज के पास हुए इस विस्फोट से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना दोपहर के एक बजे के आसपास की है। विस्फोट के वक्त ऑटो के पास से गुजर रहे साइकिल सवार की मौत हो गई।
10 लोग बुरी तरह से घायल
विस्फोट इतना तेज था कि पुलिस लाइम में तैनात हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र शर्मा सहित 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया या है, जिसमें 2 लोगों की हालत गंभीर है।
ब्लास्ट के बाद चारो तरफ धुंआ ही धुंआ
घटना के चश्मदीदों का कहना है कि जिस वक्त ऑटो साइकिल के पास से गुजर रहा था तभी अचानक से तेज विस्फोट हुआ और तेज आवाज के बाद पूरे इलाके में धुंआ फैल गया। जिसके बाद वहां कुछ भी दिख नहीं रहा था।
पुलिस का कहना है कि साइकिल सवार की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है जबकि घायलों की पहचान हो गई है। यह अभी तक साफ नहीं हो सका है कि विस्फोटक ऑटो में था या फिर साइकिल सवार के पास।












Click it and Unblock the Notifications