BJP सांसद साक्षी महाराज ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना, बोले- 'आए हैं सपा में अंतिम कील ठोकने'

Sakshi Maharaj: रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य की कथित टिप्पणी को लेकर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने तीखा तंस कसा है। उन्होंने कहा, 'मौर्य समाजवादी पार्टी में अंतिम कील ठोकने आए हैं।'

Sakshi Maharaj

Sakshi Maharaj: रामचरित मानस को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में कथित टिप्पणी की थी। जिसके बाद वह मीडिया की सुर्खियों में आ गए। तो वहीं, रामचरित मानस पर मौर्य की टिप्पणी के बाद प्रदेश की सियासत भी गरमा गई और सियासी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कड़ी भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की कड़ी आलोचना करते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'मौर्य समाजवादी पार्टी में अंतिम कील ठोकने आए हैं।'

दरअसल, भाजपा सांसद साक्षी महाराज बुधवार 22 फरवरी को आगरा में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान वह समाजवादी पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमलावर नजर आए। मीडिया से बातचीत में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा, 'स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में अंतिम कील ठोकने आए हैं। आने वाले समय में समाजवादी पार्टी का नाम नहीं बचेगा।' उन्होंने बोलते हुए कहा कि विपक्ष की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली है। रामचरित मानस साक्षात भगवान राम का स्वरूप है।

साक्षी महाराज ने कहा कि सपा नेताओं ने राम भक्तों का अपमान करके देख लिया। अगर उनकी पार्टी रामचरित मानस की होली जलाना चाहती है, तो उसका परिणाम पहले सोच ले। आने वाले समय में समाजवादी पार्टी का नाम नहीं बचेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में अंतिम कील ठोकने आए हैं। मीडिया से बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा कि अखिलेश को मैं प्यार करता हूं। पढ़ा लिखा बालक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन आजम खान और स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे कुछ लोग अखिलेश यादव की सारी मेहनत पर पानी फेर देते हैं।

Recommended Video

      BJP MP Sakshi Maharaj ने Ramcharitmanas मामले में सपा पर बोला हमला, SP अपना हश्र सोच ले। Top News

      इस दौरान उन्होंने कहा कि ये तो सपा अध्यक्ष को निर्णय लेना है कि रामचरित मानस को लेकर उनकी पार्टी को कितना नुकसान उठाना है। मैं उन्हें कोई राय नहीं दूंगा। इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए कहा कि वह कहते थे कि साक्षी महाराज की बात की कभी अनदेखा मत करना।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+