भाजपा सांसद की खुली धमकी, मांगे नहीं मानी तो मनेगी दूसरी होली
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। कठेरिया ने मांगे नहीं पूरी होने पर दूसरी होली खेलने की धमकी दी है। केंद्रीय मंत्री कठेरिया ने विहिप नेता अरुण माहौर की हत्या के विरोध में दलित गर्जना संस्था के तले एक बैठक बुलायी थी।
दादरी की तरह मुआवजे की मांग को लेकर आगरा जाम करेगी RSS

जिसमें भाजपा और संघ के संगठनों ने हिस्सा लिया था। इस बैठक में कठेरिया ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बच्चे हैं। उन्होने कहा कि अगर अरुण को इंसाफ नहीं मिला और हमारी मांगे 15 दिन के भीतर पूरी नहीं हुई तो हम दूसरी होली खेलेंगे।
कठेरिया ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने, अरुण के परिजनों को पचास लाख रुपए मुआवजा, नौकरी और मकान दिये जाने की मांग की है। कठेरिया ने इसके साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर फर्जी मुकदमे वापस लिये जाने की भी मांग की है। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि कठेरिया के इस बयान के बाद प्रदेश सरकार क्या कदम उठाती है।












Click it and Unblock the Notifications